Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने का मुद्दा लोकसभा पहुंचा:सपा सांसद आनंद भदौरिया ने की कार्रवाई मांग, बोले- आजीवन कारावास हो

    11 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने का मामला लोकसभा सदन तक पहुंच गया है। सपा सांसद आनंद भदौरिया ने प्रतिमाएं तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कई जिलों में प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़ने का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। इस मामले में शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने वाली फर्म पर एफआईआर दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, संबंधित जेई और एई को निलंबित भी किया गया था। सदन में बोलते हुए सपा सांसद आनंद भदौरिया ने शहीदों से जुड़ी एक शायरी का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में शहीदों, महापुरुषों और संतों को अपमानित किया जा रहा है और उनकी मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है या बुलडोजर से गिराया जा रहा है। उन्होंने शाहजहांपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह की मूर्तियों को रात के अंधेरे में बुलडोजर से जमींदोज करने का आरोप लगाया। सांसद ने यह भी कहा कि वाराणसी में कुछ समय पहले माता अहिल्याबाई की मूर्ति को बुलडोजर से गिराया गया था और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आए दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जाता है। सपा सांसद ने मांग की कि सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व जो ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं, उन्हें ऐसी सजा दी जाए जिससे वे आजीवन जेल की सलाखों के पीछे रहें। दरअसल, यह घटना 22 मार्च की रात की है, जब फ्लाई इंफाटेक फर्म द्वारा गांधी भवन के सामने सौंदर्यीकरण के कार्य के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। प्रतिमाएं तोड़ने के वीडियो और फोटो सामने आने के बाद यह मामला शासन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और उसी स्थान पर प्रतिमाओं को पुनः स्थापित करने के आदेश भी दिए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तंज कसा था। हालांकि मुख्यमंत्री के संज्ञान में लेते ही 24 घंटे के अंदर शहीदों की प्रतिमाओं को उसी स्थान पर स्थापित किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में धुत युवक ने सिपाही की कार तोड़ी:बिठूर में परिवार संग लौट रहे थे, युवक ने गाड़ी पर पथराव; शीशे चकनाचूर
    Next Article
    बांदा में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment