Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शकीरा के शो से पहले क्रू मेंबर की मौत:ब्राजील में स्टेज तैयार करते समय हुआ हादसा, सिंगर ने दुख जताया

    3 hours ago

    2

    0

    ब्राजील में सिंगर शकीरा के अपकमिंग कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान एक हादसा हो गया। रविवार को शो के लिए स्टेज तैयार करते समय गैब्रियल डी जीसस फिरमिनो नाम का एक क्रू मेम्बर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स ने इसकी पुष्टि की है। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शकीरा का यह कॉन्सर्ट 2 मई 2026 को होने वाला है। पीपल मैगजीन के अनुसार, यह हादसा रविवार दोपहर को हुआ, जब कर्मचारी शो के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा था। ऑर्गनाइजर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि मृतक स्टेज बनाने का काम करता था और हादसे के बाद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शकीरा ने दुख जताया वहीं, एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार, एक बयान में शकीरा ने कहा, 'मैं गैब्रियल डी जीसस फिरमिनो के परिवार, दोस्तों और साथ काम करने वालों के लिए बहुत दुखी हूं।' ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने शुरुआती मदद दी। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया और घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्टेट फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसा लिफ्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते समय हुआ। इस दौरान कर्मचारी के पैर बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आयोजकों ने कहा कि पीड़ित के परिवार, संबंधित कंपनी और इस घटना से प्रभावित टीम के सदस्यों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhooth Bangla BO Day 11: भूत बंगला का खौफ जारी है बॉक्स ऑफिस पर, 11वें दिन की कमाई के बाद हिट हुई अक्षय कुमार की फिल्म
    Next Article
    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को लाया गया भारत, गिरफ्तारी के दौरान का सामने आया VIDEO

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment