Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में फैसला आज:पॉक्सो एक्ट में जज जितेंद्र कुमार दोपहर बाद सुनाएंगे, 27 फरवरी को रिजर्व हुआ था

    2 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद के मामले में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच दोपहर बाद 3. 45 बजे इस अहम मामले में फैसला सुनाएगी। हाईकोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बुधवार को सुनवाई से पहले शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद के वकील कोर्ट पहुंच गए हैं। साथ ही केस दर्ज कराने और गिरफ्तारी का विरोध करने वाले आशुतोष महाराज भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। 27 फरवरी को रिजर्व हुआ था फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। तब जज ने कहा था कि फैसला आने तक शंकराचार्य गिरफ्तारी नहीं होगी। पुलिस जांच में शंकराचार्य सहयोग करेंगे। अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए थे। शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं थीं। शंकराचार्य ने बटुकों के यौन उत्पीड़न मामले में 24 फरवरी को अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। दरअसल, तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जज (रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट) विनोद कुमार चौरसिया के आदेश के बाद झूंसी थाने की पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बटुकों से कुकर्म की FIR दर्ज की थी। सुनवाई से पहले शंकराचार्य ने काशी में दैनिक भास्कर से बात की थी। उन्होंने कहा- सच को सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट सहित जो भी हो, वो होना चाहिए। झूठ की उम्र लंबी नहीं होती। सभी प्रमाण पेश किए जाएंगे। फैसला पक्ष में न आने पर उच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का रुख करेंगे। इससे पहले, शंकराचार्य के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अजीत कुमार सरोज को पुलिस ने करीब 20 घंटे बाद पकड़ा। आरोपी लॉ का छात्र है। वाराणसी कचहरी में ही प्रैक्टिस करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया- पड़ोसी को फंसाने के लिए यह मैसेज भेजा था। बता दें कि श्रीनाथ त्रिपाठी को बुधवार देर रात जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके मोबाइल पर आए मैसेज में लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। जानिए पूरा मामला
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बड़े-बड़े डिब्बे लेकर लोग पेट्रोल पंप पहुंचे, VIDEO:अफवाह ऐसी उड़ी कि रात में भीड़ लगी; प्रशासन बोला- कोई कमी नहीं, परेशान मत हो
    Next Article
    सेटेलाइट पर 15 फिट गहरे खुले नाले में गिरा युवक:16 घंटे से रेस्क्यू जारी, नोएडा के बाद बरेली में नगर निगम की बड़ी लापरवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment