Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य को जिसने कोर्ट ने घसीटा, क्या वो हिस्ट्रीशीटर:रामभद्राचार्य से दीक्षा ली; रेप-गोवध जैसे 21 मुकदमे, कई मंत्रियों के साथ फोटो

    5 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की FIR दर्ज करने के आदेश प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिए हैं। इस केस की पैरवी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट के आज के आदेश के बाद शंकराचार्य ने भी आशुतोष महाराज पर निशाना साधा। कहा- आशुतोष महाराज रामभद्राचार्य का चेला है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसने पहले भी लोगों के ऊपर झूठे केस किए हैं। वह लोगों को धमकाता है, धन उगाही करता है। शामली के कांधला थाने में उसका नाम 34 नंबर पर दीवार पर लिखा है। रजिस्टर में HS नंबर-76ए पर लिखा है। अब समझ लीजिए कि यह आरोप कहां से आ रहा है? ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आशुतोष महाराज हैं कौन? पढ़िए यह खास रिपोर्ट… आशुतोष महाराज ने 2022 में रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी आशुतोष महाराज शामली के कांधला के प्राचीन शाकंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े हैं। साल- 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। आशुतोष महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। पंडित परिवार में जन्म, पिता बस कंडक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली जिले के कांधला कस्बे के एक पंडित परिवार में हुआ था। इनके परिवार में 6 बहन-भाई हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज उर्फ आशुतोष पांडे सबसे बड़े हैं। उनके बाद विनीत पांडे, शशांक पांडे, शुभम पांडे और उनकी बहन मानसी पांडे और सृष्टि पांडे हैं। आशुतोष महाराज के पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टरी करते थे। आशुतोष महाराज बचपन से ही भक्ति भाव में रहते थे। उन्होंने घर के नजदीक एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ ही वह अध्यात्म से जुड़ गए थे। घंटों पूजा किया करते थे। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वो ज्यादातर वक्त मंदिर में बैठने लगे थे। बाद में वह कांधला के प्राचीन शाकंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़ गए। मौजूदा वक्त में भी वह इसके प्रबंधक हैं। इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर के पुजारी हैं। चाचा प्रदीप पांडेय बताते हैं कि 2022 में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने महाकुंभ के दौरान आशुतोष को दीक्षा दी थी। इसके बाद से वह लगातार समाज सेवा के काम में लगे हैं। फिलहाल वह जगतगुरु रामभद्राचार्य और प्राचीन सिद्धपीठ कृष्ण जन्मभूमि के साथ भी जुड़े हैं। शंकराचार्य के शिष्य ने आशुतोष महाराज की क्रिमिनल हिस्ट्री शेयर की शंकराचार्य के शिष्य योगीराज ने पूरे विवाद के बीच आश्रम के वॉट्सऐप ग्रुप पर कुछ अखबारों की कतरनें शेयर कीं। ये साल- 2012 की हैं। इनमें आशुतोष महाराज के खिलाफ कई फैक्ट पब्लिश किए गए थे। उन्होंने एक पुलिस डाक्यूमेंट भी पोस्ट किया, जो शामली के कांधला थाने का है। इसमें लिखा था- आशुतोष पांडेय हिस्ट्रीशीट नंबर 76 A। इसमें अलग-अलग मामलों में 21 केस दर्ज दिखाए गए थे। आशुतोष पांडेय के खिलाफ यूपी गोवध अधिनियम, एंट्री करप्शन एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए थे। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, रेप, धमकी देने जैसे मामले दर्ज थे। इनमें ज्यादातर में चार्जशीट लगा दी गई थी। आशुतोष महाराज के बड़े नेताओं से हैं संबंध जानिए आशुतोष महाराज कैसे सुर्खियों में आए आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद देशभर के साधु-संतों ने रिएक्शन दिए। कोई पक्ष में आया, तो कोई विरोध करने लगा। इन सबके बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए। पहले तो उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध किया। फिर उनके खिलाफ प्रयागराज में थाने में शिकायत दी। इसके बाद आशुतोष महाराज ने प्रयागराज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पाक्सो विशेष न्यायालय) में वाद दाखिल कर यौन शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए। पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष महाराज के वाद पर फैसला सुरक्षित कर लिया। 21 फरवरी को कोर्ट ने शंकराचार्य पर FIR के आदेश जारी कर दिए। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें - अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप, रामभद्राचार्य के शिष्य ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर करके कहा- गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी कोर्ट में पेश किया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 करोड़ रुपए दो, वरना… बिश्नोई गैंग की कांग्रेस विधायक और BJP नेता को धमकी
    Next Article
    युवक ने 14 सेकंड में 8 राउंड फायरिंग की, VIDEO:पिस्टल से 4 और राइफल से 2 गोलियां दागीं, सहारनपुर में दशहत का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment