Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य पर जिन्होंने आरोप लगाए, कोर्ट उनका चरित्र देखे:अलंकार अग्निहोत्री बोले- मैं कल भगवान राधा-कृष्ण की भूमि पर पार्टी के नाम की घोषणा करूंगा

    11 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसा पद बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं, अदालत को उनका चरित्र भी देखना चाहिए। आरोप लगाने वाले पर पहले से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। UGC के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वृंदावन पहुंचे। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के निवास पर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री का ब्राह्मण नेताओं ने माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। वह यहां अपने नए राजनीतिक दल की आगे की रणनीति कैसे बनाएं इसकी चर्चा करने पहुंचे थे। सोमवार को करेंगे राजनीतिक दल के नाम की घोषणा वृंदावन में सनातन समाज के लिए राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने बताया- वह भगवान राधा कृष्ण की इसी भूमि पर सोमवार को पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। हम लोग भगवान राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। पार्टी का बहुत अच्छा नाम फाइनल किया है,जिसको 23 फरवरी को वृंदावन की धरती से ही घोषित करेंगे। शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपों में नजर आती है साजिश शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज की पोक्सो कोर्ट ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह आदेश 2 बच्चों के आरोपों पर दिया। इस मामले को लेकर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाते हैं तो साजिश नजर आती है। देश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में है। शंकराचार्य जैसा पद बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसके भी चरित्र की जांच हो। हमारे पास जितने अभिलेख मौजूद हैं, उसके अनुसार वह हिस्ट्रीशीटर रहा है और गौ तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त रहे हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से निवेदन करता हूं कि इसका संज्ञान लें कि शिकायतकर्ता ने किस साजिश के तहत शिकायत की है। सम्मानित न्यायालय के समक्ष उनका अपराधिक इतिहास प्रस्तुत ही नहीं किया गया हो। BJP विदेशी जनता पार्टी: अलंकार अग्निहोत्री RSS प्रमुख के UGC के नए नियमों को लेकर दिए बयान पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- उनको इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब उनसे पूछा जाता है तो वह अपने मतलब का बोल देते हैं जिनका जवाब नहीं देना होता है। उस पर कह देते हैं कि है तो गैर राजनीतिक दल हैं। अगर आप गैर राजनीतिक हैं तो देश के सामने ऐसा कोई वक्तव्य न दें। इससे संशय प्रगट होता है। अगर आपको कुछ बोलना है तो प्रधानमंत्री से बोलिए कि UGC रेगुलेशन 2026 को वापस लें। आप ज्यादा समझाइए मत, देश समझ चुका है। आप छद्म सनातनी हैं। BJP जो भारतीय जनता पार्टी हुआ करती थी वह विदेशी जनता पार्टी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम की बजट कार्यकारिणी बैठक शुरू:पार्षद कोटा 3 करोड़ करने का मुद्दा गरमाया, 4692 करोड़ के बजट पर चर्चा
    Next Article
    अविनाश पांडेय ने AI समिट विरोध का किया समर्थन:कांग्रेस महासचिव ने गंभीर आरोप लगाए, बोले- प्रधानमंत्री 'समझौता' कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment