Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा प्रेरकों का बकाया मानदेय को लेकर प्रदर्शन:मऊ में बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, भुगतान की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में शिक्षा प्रेरकों ने एक बार फिर अपने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 'शिक्षा प्रेरक संघ' के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से निरक्षरता दूर करने के लिए शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति की गई थी। इन प्रेरकों ने वर्षों तक गांवों में लोगों को शिक्षित करने का कार्य किया। हालांकि, 31 मार्च 2018 को सरकार द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं, लेकिन उनका लंबित मानदेय अब तक जारी नहीं किया गया है। इस मामले में 'निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, लखनऊ' की ओर से 27 मार्च 2026 को एक ई-मेल जारी किया गया था। इसमें सभी जिलों को साक्षरता कर्मियों का सत्यापन कर उनका विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, ताकि बकाया मानदेय का भुगतान किया जा सके। प्रेरकों का आरोप है कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि अधिकारी आदेश न मिलने का बहाना बनाकर सत्यापन प्रक्रिया को टाल रहे हैं, जिससे भुगतान में अनावश्यक देरी हो रही है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो सभी शिक्षा प्रेरक आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, सूर्यनाथ यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज राय, अखिलेश सिंह और रिपुंजय सिंह सहित कई शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम कार्यक्रम को लेकर मल्लावां में तैयारियां तेज:हरदोई में पंकज चौधरी बोले—यूपी बना सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क वाला राज्य
    Next Article
    जीएन शुक्ला लखनऊ बार के अध्यक्ष बने:जीतू यादव महामंत्री और मनीष श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment