Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय से ही मजबूत होगा राष्ट्र-प्रवीण तोगड़िया:ललितपुर में बोले- न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए

    2 hours ago

    2

    0

    अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को ललितपुर पहुंचे। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय एक मजबूत राष्ट्र की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने सस्ती और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हर परिवार के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे देश की प्रगति में भागीदारी कर सकें। स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। न्याय व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और सस्ता न्याय पहुंचना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद इन तीनों क्षेत्रों- शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय में लगातार काम कर रही है। हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीराम राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष उत्तमचंद जैन और पूर्व महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला ने डॉ. तोगड़िया का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री राजेश देवलिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑलनलाइन गेम में रुपए हारने पर घर में की चोरी:खुद को बंधक बताकर लूट की झूठी कहानी बनाई, जेवर बरामद
    Next Article
    काशी के श्री जगन्नाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का श्रीगणेश:कामकोटि शंकराचार्य ने शिलापूजन-अनुष्ठान किए, कलश यात्रा में दिखा संस्कृति का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment