Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी के श्री जगन्नाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का श्रीगणेश:कामकोटि शंकराचार्य ने शिलापूजन-अनुष्ठान किए, कलश यात्रा में दिखा संस्कृति का संगम

    4 hours ago

    1

    0

    काशी के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का शुक्रवार को श्रीगणेश हो गया। कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती ने भव्य शिला पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यक्रम में अनुष्ठानों को पूरा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन एवं शिलान्यास की विधि दोपहर तक पूर्ण हुई। काशी के साधु-संतों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से चयनित 108 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा सम्मानित किया गया। शिलान्यास के पश्चात जगद्गुरु शंकराचार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रवचन दिए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण पर बल दिया। श्री जगन्नाथ ट्रस्ट के सचिव शैलेश त्रिपाठी, न्यासी डॉ. संजीव राय, रवि प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव नवीन श्रीवास्तव सहित हरीश वालिया, ज्ञानेश्वर जायसवाल, दिलीप मिश्रा, आनंद भगत, अमित त्रिपाठी, डॉ. कमलेश तिवारी और डॉ. शिशिर मालवीय उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय से ही मजबूत होगा राष्ट्र-प्रवीण तोगड़िया:ललितपुर में बोले- न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए
    Next Article
    ऋषि राज शुक्ला ने ISC 12वीं में 99.25% अंक पाए:लखनऊ के छात्र ने बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment