Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक की आत्महत्या मामले में वरिष्ठ लिपिक निलंबित:देवरिया में जांच में लापरवाही पाई गई; बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव पहले ही निलंबित

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी प्रकरण में शासन ने शनिवार देर शाम बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। इस मामले में अब तक तीन अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को निलंबित किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वे फरार चल रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। शिक्षक ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप कृष्णमोहन सिंह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव के निवासी थे। वह देवरिया जिले के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट और वीडियो जारी किया था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इस मामले के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच के बाद बीएसए शालिनी को 27 फरवरी को निलंबित कर दिया गया, जबकि लिपिक संजीव सिंह पहले ही निलंबित थे। इसके अलावा, मदरसन विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में सामने आई लापरवाही जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा कराई जा रही है। जांच में सामने आया कि जिस पटल पर कृष्णमोहन सिंह का प्रकरण लंबित था, उसकी जिम्मेदारी पहले वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव के पास थी। तीन माह पहले यह पटल संजीव सिंह को सौंपा गया। जांच में तनुज श्रीवास्तव के स्तर पर भी लापरवाही बरती गई पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही मिलने के बाद शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है। मामले की जांच अभी भी जारी है और भविष्य में जिम्मेदारों के खिलाफ और कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार को दी चेतावनी:रायबरेली में उठाया गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का मुद्दा, 40 दिन में सरकार से जवाब का इंतजार
    Next Article
    फिरोजाबाद फ्लाईओवर पर हादसा, ई-रिक्शा में बुलेट बाइक घुसी:तीन लोग घायल; पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment