Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ किया प्रदर्शन:दिबियापुर में सैकड़ों शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। अटेवा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने धरना प्रदर्शन के बाद कैंडल मार्च निकाला। दिबियापुर स्थित अवंति बाई पार्क में सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं एकत्रित हुईं। इस दौरान अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 तक सभी शिक्षकों के लिए दो साल में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया है। देखें, 2 तस्वीरें… उन्होंने कहा कि इससे देश भर के लाखों वरिष्ठ शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। अमन यादव ने जोर देकर कहा कि ऐसे शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए सरकार और कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा। एसबीटीसी जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी और टीएससीटी जिलाध्यक्ष केशव दिशवाल ने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अटेवा सहित सभी संगठन सरकार और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी प्रयास कर रहे हैं। अटेवा के जिलामंत्री महेश्वरी प्रसाद ने प्रधानमंत्री से लाखों शिक्षकों के साथ न्याय की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद शाम को शिक्षकों ने अवंति बाई पार्क से फफूँद चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में विपिन दीक्षित, रामाधार, अभिषेक अम्बेडकर, पुष्पेंद्र यादव, देवेंद्र राजपूत, विशाल गौतम, आशीष कुमार, अखिलेश सक्सेना, शिवप्रताप, गौरव सक्सेना, विमलेश कुमार, सुदेश कुमार, श्रीप्रकाश, अमित पाल, नरेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार चतुर्वेदी, रोहित यादव, अवनींद्र ज्ञान प्रकाश सिंह सहित कई अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    हरदोई में गैस सिलेंडर मांगने पर मारपीट, VIDEO:मटियामऊ में दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment