Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की मांग की:जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडराते खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा है। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया कि वर्तमान में पूरा जनपद भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर के समय लू का प्रकोप सर्वाधिक होने के कारण परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन और लू लगने की प्रबल आशंका बनी हुई है। छात्र-हित और उनके स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए संघ ने विद्यालय संचालन का समय तत्काल प्रभाव से परिवर्तित कर पसुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (अथवा परिस्थिति अनुसार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक) करने की मांग की है। इसके साथ ही, भोजन वितरण का समय भी संशोधित समय सारणी के अनुसार तय करने का सुझाव दिया गया है, ताकि बच्चे भीषण धूप होने से पूर्व सुरक्षित अपने घर पहुँच सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि नौनिहालों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है, क्योंकि कई जनपदों से बच्चों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री आशिष दीक्षित एवं जिला संगठन मंत्री मनीष राठौर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने वर्षा प्रभावित गेहूं खरीदने के दिए निर्देश:हाथरस में किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण, पारदर्शिता पर रहा फोकस
    Next Article
    जौनपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन:'जिहादी मानसिकता' और अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment