Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शकुंतला विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन शुरू:लखनऊ 278 सीट पर होगा एडमिशन, UGC नेट और इंटरव्यू से होगा चयन

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने इस बार अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए अलग सुपरन्यूमेरी सीटें निर्धारित की हैं। कुल 278 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा, जिनमें 144 राष्ट्रीय और 134 अंतरराष्ट्रीय सीटें शामिल हैं। विश्वविद्यालय की 40वीं विद्या परिषद की बैठक में इसके प्रॉस्पेक्टस को मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह यूजीसी नेट मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश में 70% वेटेज UGC नेट स्कोर और 30 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए पहले स्टडी इन इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन डायरेक्टर प्रो.अनामिका चौधरी ने बताया कि अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं, प्रबंधन, वाणिज्य, भौतिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, गणित, रसायन विज्ञान समेत कई विभागों में पीएचडी सीटों पर प्रवेश होंगे। राष्ट्रीय सीटों में फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों कैटेगरी शामिल हैं। विशेष शिक्षा और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभागों में भी बड़ी संख्या में सीटें तय की गई हैं। दृष्टिबाधित विशेष शिक्षा विभाग में 19, श्रवण बाधित विभाग में 22, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन में 25, इतिहास एवं पुरातत्व में 22 और अर्थशास्त्र विभाग में 21 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। शोध को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की पहल कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। पीएचडी सीटों में वृद्धि से राष्ट्रीय और विदेशी स्टूडेंट्स को बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे शोध की गुणवत्ता भी हासिल हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार कैसे बदलेगी राष्ट्रीय सुरक्षा की तस्वीर?
    Next Article
    ममता बनर्जी से मिलने अखिलेश कल जाएंगे कोलकाता:चुनाव प्रचार से दूर रहे थे; सपा प्रमुख बोले- बंगाल में जनमत की लूट हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment