Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाम 4 बजे घोषित होगा हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट:बरेली के 92 हजार विद्यार्थियों की धड़कनें तेज, दैनिक भास्कर पर देखे सबसे तेज नतीजे

    22 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आज यानी 23 अप्रैल को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। इसको लेकर जिले के 92,135 परीक्षार्थियों में उत्सुकता चरम पर है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बेताब हैं। प्रशासन ने इस बार परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिले को सात जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया था। सुरक्षा के मद्देनजर 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। 130 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा, 4 अप्रैल तक चला मूल्यांकन इस वर्ष जिले में कुल 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। बरेली जिले में हाईस्कूल के 49,977 (27,528 छात्र और 22,449 छात्राएं) और इंटरमीडिएट के 42,158 (23,654 छात्र और 18,504 छात्राएं) विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चला, जिसके बाद आज शाम 4 बजे परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। बरेली जिला: 2026 की संक्षिप्त जानकारी कुल परीक्षा केंद्र: 130 कुल पंजीकृत छात्र-छात्राएं: 92,135 परीक्षा का स्वरूप: नकल विहीन और सीसीटीवी की निगरानी में पिछले 5 वर्षों के विस्तृत आंकड़े (बरेली जिला - हाईस्कूल) वर्ष: 2025 कुल छात्र: 48,200 कुल छात्राएं: 44,500 पास कुल विद्यार्थी: 83,600 कुल पास प्रतिशत: 90.25% छात्राओं की स्थिति: 93.80% पास वर्ष: 2024 कुल छात्र: 47,500 कुल छात्राएं: 43,800 पास कुल विद्यार्थी: 81,800 कुल पास प्रतिशत: 89.55% छात्राओं की स्थिति: 93.10% पास वर्ष: 2023 कुल छात्र: 46,900 कुल छात्राएं: 42,600 पास कुल विद्यार्थी: 80,300 कुल पास प्रतिशत: 89.78% छात्राओं की स्थिति: 93.34% पास वर्ष: 2022 कुल छात्र: 45,800 कुल छात्राएं: 41,200 पास कुल विद्यार्थी: 76,700 कुल पास प्रतिशत: 88.18% छात्राओं की स्थिति: 91.60% पास वर्ष: 2021 (कोविड प्रमोशन वर्ष) कुल छात्र: 44,500 कुल छात्राएं: 40,100 पास कुल विद्यार्थी: 84,300 कुल पास प्रतिशत: 99.53% छात्राओं की स्थिति: 99.60% पास
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्सला में 15 दिनों तक अखिलेश दुबे का इलाज होगा:मानसिक रोग के डॉक्टर करेंगे इलाज, उसके बाद होगी घुटने की सर्जरी
    Next Article
    LSG की हार, इकाना में RR के फैंस का जलवा...VIDEO:लखनऊ के फैंस हार से टूटे, राजस्थान का फैन बोला- वीर भोग्य वसुंधरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment