Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली की आस्था जैन बनीं IAS:पिता बोले- UPSC में 9वीं रैंक मिली, हैदराबाद में कर रहीं IPS की ट्रेनिंग

    14 hours ago

    1

    0

    UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की रहने वाली आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। उनके पिता कंफेक्शनरी शॉप चलाते हैं। आस्था ने 2025 में भी UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वी रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। IPS बनने के बाद भी उन्होंने अपनी स्टडी जारी रखी। सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने ये मुकाम पाया है। आस्था इस समय हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग कर रही हैं। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। आस्था के पिता अजय कुमार ने बताया- मेरी बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम पाया है। मेरी एक बेटी डॉक्टर है। मैंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। बेटियों को बराबर मौका दिया। कभी किसी को कम नहीं समझा। आस्था के घर के विजुअल देखिए आस्था के चचेरे भाई गौरव जैन ने बताया- मेरी बहन अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी दो महीने की ट्रेनिंग बाकी है। आस्था की मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। आस्था अपने स्कूल में भी पढ़ाई में अव्वल रही हैं। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की। लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकतर सेल्फ स्टडी पर विशेष फोकस किया। इसी के चलते उन्होंने पहली बार में यूपीएससी एक्जाम क्वलीफाई किया। दूसरे प्रयास में वो IAS बपन गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराग डेयरी के टेंडर पर सवाल:ऑनलाइन एरर से कई कंपनियां आवेदन नहीं कर सकीं; फेडरेशन से की शिकायत
    Next Article
    CRPF त्रिसुंडी में 87वां हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप:डीआईजी मदन कुमार ने किया शुभारंभ, जवानों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment