Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF त्रिसुंडी में 87वां हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप:डीआईजी मदन कुमार ने किया शुभारंभ, जवानों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

    8 hours ago

    1

    0

    आज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में 87वें हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का शुभारंभ सीआरपीएफ के डीआईजी मदन कुमार ने किया। इसमें सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। जवानों और अधिकारियों द्वारा दान किए गए रक्त को जनपद और आसपास के ब्लड बैंकों में सुरक्षित रखा जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, खासकर तब जब विभिन्न ब्लड ग्रुप का रक्त मिलना मुश्किल हो जाता है। यह पहल कई लोगों की जान बचाने में सहायक होगी। सीआरपीएफ के डीआईजी मदन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि सीआरपीएफ हमेशा देश की जरूरत पड़ने पर आगे रही है। उन्होंने रक्तदान को एक अच्छी पहल बताया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। डीआईजी ने यह भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं, क्योंकि 24 घंटे के भीतर नया रक्त बन जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली की आस्था जैन बनीं IAS:पिता बोले- UPSC में 9वीं रैंक मिली, हैदराबाद में कर रहीं IPS की ट्रेनिंग
    Next Article
    ईंट-भट्‌ठे पर काम करते समय श्रमिक झुलसा:संतुलन बिगड़ने से लगी आग, जिला अस्पताल रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment