Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में छात्रा और उसकी मां को पीटने का आरोप:दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक आरोपी का हुआ चालान

    19 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में एक छात्रा और उसकी मां के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में होली के दिन शाम को हुई थी।वायरल वीडियो में कुछ युवक धारदार हथियार लेकर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब छात्रा और उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई और बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हमलावर लाठी-डंडों और बेल्टों से मां-बेटी को पीट रहे हैं। यह घटना दिनदहाड़े हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। हालांकि, पीड़ितों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी कॉलोनी का है। आरोप है कि 4 मार्च को होली के पर्व के बाद करीब दोपहर 3 बजे पीड़िता के भाई राज और पड़ोसी का लड़का अभिषेक पुत्र मनोज नाले की पटरी से होते हुए घर आ रहे थे। जैसे ही वे नाले की पटरी स्थित गली नंबर 2 के पास पहुंचे, तभी करीब पांच युवक हाथों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े और स्कूटी पर हमला कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर भागते हुए घर में घुस गए। इसके बाद आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अभिषेक को खींचकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए दीपक और अनीता शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता पायल ने बताया कि जब उसने और उसकी मां ने भाइयों के साथ हुई घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट भी की। आरोपियों में करन पुत्र सतपाल, विनोद पुत्र सतपाल, विशाल पुत्र बबलू, सूरज उर्फ कल्लू पुत्र ओमी निवासी आर्यपुरी तथा कुछ अज्ञात लोग शामिल बताए गए हैं। पीड़ितों ने नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, पीड़िता के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने और तरह-तरह की चर्चाएं होने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की समीक्षा बैठक:डीएम-एसपी ने सुरक्षा, पारदर्शिता के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन:सूर्यास्त के बाद रखा मौन, सीतापुर के नैमिषारण्य में रात्रि विश्राम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment