Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में एक नंबर पर दो गाड़ियां चल रहीं:हजारों के चालान भुगतने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में एक बार फिर एक ही नंबर प्लेट पर दो वाहनों के चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित वाहन मालिक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि एक व्यक्ति उसकी गाड़ी के नंबर का उपयोग कर कई महीनों से दूसरा वाहन चला रहा है, जिसके कारण उसे हजारों रुपये के चालान भरने पड़े हैं। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसकी गाड़ी के नाम पर लगातार चालान आ रहे थे। चालान के साथ मिली तस्वीरों से उसे वास्तविकता का ज्ञान हुआ। पीड़ित के अनुसार, उसकी सुपर स्प्लेंडर हीरो होंडा मोटरसाइकिल का नंबर UP 19K 8857 है, लेकिन इसी नंबर का उपयोग कर शामली में एक अन्य वाहन चलाया जा रहा है। उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया पीड़ित ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि यदि आरोपी इस फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से कोई अप्रिय घटना करता है, तो पुलिस उसे बेवजह परेशान कर सकती है। इसी आशंका के चलते उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को ट्रैफिक पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि शामली जनपद में पहले भी कांधला और शामली में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां एक ही नंबर प्लेट पर कई वाहन चलाए जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने जनसुनवाई की, शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए:आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा, समाधान सुनिश्चित करने पर जोर
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मानव श्रृंखला:पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment