Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद चला बुलडोजर:कब्जे का आरोप, पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी; लाखों का सामान लूटने का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    शामली जिले के कांधला कस्बे में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर बुलडोजर चलाकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने वहां बनी बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया और अंदर रखा लाखों रुपए का सामान भी लूट ले गए। मामला थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर माता मंदिर के पास स्थित अजय अग्रवाल की करीब एक बीघा जमीन का है, जिसकी कीमत स्थानीय आकलन के अनुसार करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह जमीन पहले से ही विवादित है और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने पीड़ित पक्ष के पक्ष में स्टे भी दिया हुआ है। पीड़ित का आरोप- पुलिस नहीं पहुंची मौके पर पीड़ित का कहना है कि घटना के समय उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की साठगांठ के चलते ही आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने लोकेश गोयल, श्रीपाल गोयल, कमल चालवा पुत्र लाल चावला निवासी कांधला और हरीश मोहन अग्रवाल निवासी बड़ौत (बागपत) को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो जारी कर दी आत्महत्या की चेतावनी कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित ने एक वीडियो बयान जारी कर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उसने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह पलायन या आत्महत्या करने को मजबूर होगा। साथ ही कहा कि उसकी मौत के लिए नामजद आरोपी जिम्मेदार होंगे। पुलिस बोली- जानकारी नहीं, जांच जारी वहीं कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुलडोजर चलने की जानकारी उन्हें नहीं है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है और पुलिस अपने स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 111, अधिकतम तापमान 36 डिग्री संभव:गेहूं की उपज घटी, किसान डेढ़ से ढाई कुंतल प्रति बीघा निकाल रहे
    Next Article
    कानपुर में सोमवार को आधा दर्जन इलाकों शटडाउन:11 केवी रिकंडक्टरिंग और मरम्मत का होगा कार्य, 5 से 6 घंटे रहेगी बिजली अपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment