Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी:1939 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 78 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 8824 अभ्यर्थियों में से 6885 उपस्थित रहे, जबकि 1939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत लगभग 78.02% दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जनपद में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज माजरा रोड, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज करनाल रोड, हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज मिल रोड, पब्लिक इंटर कॉलेज पानीपत रोड कैराना, वी.वी. इंटर कॉलेज एम.एस.के रोड, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय पानीपत रोड कैराना, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज रेलवे रोड थानाभवन, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज रेलवे रोड थानाभवन, किसान इंटर कॉलेज मौहल्ला खैल थानाभवन, श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज रेलवे रोड कांधला और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रेलवे रोड कांधला शामिल थे। प्रथम पाली में कुल 4416 अभ्यर्थियों में से 3426 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 990 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत लगभग 77.58% और अनुपस्थिति प्रतिशत लगभग 22.42% रहा। द्वितीय पाली में कुल 4408 अभ्यर्थियों में से 3459 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, वहीं 949 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत लगभग 78.47% और अनुपस्थिति प्रतिशत लगभग 21.53% दर्ज किया गया। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8824 अभ्यर्थियों में से 6885 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1939 अनुपस्थित रहे। जनपद प्रशासन और शामली पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अधिकारीयों ने किया निरिक्षण:DM, SSP ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा, दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    बॉयफ्रेंड से मिलने आई टीचर को जिंदा जलाया:बुलंदशहर में शादी की खबर सुनकर घर पहुंची, लड़के के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment