Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में जीएसटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार:फर्जी बिलों से सरकारी राजस्व को पहुंचाया था नुकसान, राजस्थान का रहने वाला

    7 hours ago

    1

    0

    शामली पुलिस ने जीएसटी चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है। यह मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जीएसटी के फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपये के राजस्व की चोरी की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर जनपदभर में जीएसटी चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल राजवंशी पुत्र सुखचैन राजवंशी निवासी नेपुरा, टोंक (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी फर्जी फर्म बनाकर कूटरचित (फर्जी) बिल तैयार करता था और उनके जरिए जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से लाभ उठा रहा था। इस अवैध गतिविधि से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अधिक धन कमाने के लालच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था और उसके नाम पर फर्जी बिल तैयार कर कारोबार दिखाया था। जांच के दौरान फर्म में कोई वास्तविक व्यापार न मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा फर्म का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर मुकदमा अपराध संख्या 03/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है। एसपी ने कहा कि जनपद में आर्थिक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिभावक-शिक्षक संवाद से सशक्त होगा विद्यार्थियों का भविष्य:एमएलके पीजी कॉलेज में समग्र विकास पर मंथन
    Next Article
    वाराणसी के चितईपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट:4 लड़के और 2 युवतियां हिरासत में, एसओजी-2 ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment