Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश:ट्रेडिंग निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    शामली जनपद की आदर्शमंडी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शातिर आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। ये आरोपी कमीशन या तय वेतन पर काम करते थे। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के मुख्य सरगना दिल्ली के बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के निवासी हैं। इनमें से एक 12वीं कक्षा पास है, जबकि दूसरा बीटेक डिग्रीधारी है। ये आरोपी ट्रेडिंग निवेश और टेलीग्राम पर गेम खेलने के बहाने लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। टेलीग्राम से भेजते थे लिंक इस गिरोह का खुलासा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल से प्राप्त म्यूल खातों की जांच के दौरान हुआ। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को लिंक भेजते थे और फर्जी एप के जरिए निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे। यह कार्रवाई सहारनपुर परिक्षेत्र में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह के प्रयास में टीम ने यह सफलता हासिल की। अलग-अलग म्यूल खातों में ट्रांसफर कराते थे रुपए वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियो ने बताया कि आरोपी लोगों को ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनसे पैसे अलग-अलग “म्यूल खातों” में ट्रांसफर कराते और रकम हड़प लेते थे। जांच में पता चला कि इन खातों के जरिए तीन करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया गया।गिरफ्तार आरोपी मयंक उर्फ सन्नी पुत्र कमल कुमार, निवासी बेगमपुरा कैराना, विशाल पुत्र मोहनलाल, निवासी टीचर्स कॉलोनी, कैराना जनपद शामली का रहने वाला है। रुपयों के लालच मे खाता दिया था वहीं, इस बारे में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है जहा आरोपियों द्वारा पूछताछ में सामने आया कि सादिक ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता मयंक को उपलब्ध कराया था। इसके बाद मयंक और विशाल ने मिलकर उस खाते के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन किया। देशभर से अब तक इस खाते के खिलाफ पांच साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। वहीं थाना आदर्शमंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसद का विपक्ष पर हमला:कहा- महिला अधिकारों के साथ विश्वासघात किया, सरकार ने प्रतिबद्धता दोहराई
    Next Article
    रामपुर में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत:पिछले कई दिनों से वन विभाग कर रहा था पकड़ने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment