Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में आज सुनवाई:संशोधन प्रार्थना पत्रों के होंगे जवाब दाखिल,वाद बिंदु हो सकते हैं तय

    5 hours ago

    2

    0

    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में हाई कोर्ट में चल रहे केसों में शुक्रवार को सुनवाई होगी। कोर्ट इस मामले में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण,संशोधन पत्रों पर दाखिल किए जाने वाले जवाब और वाद बिंदु तय करने पर सुनवाई करेगा। इसके साथ ही कोर्ट आगरा किले में मौजूद भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं पर ASI द्वारा दाखिल जवाब पर भी सुनवाई करेगा। कोर्ट संख्या 79 में होगी सुनवाई शुक्रवार को हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई न्यायालय संख्या 79 में जस्टिस अवनीश सक्सेना की अदालत में होगी। जिसमें कोर्ट संशोधन प्रार्थना पत्र पर दाखिल जवाब पर सुनवाई करेगी। इस दौरान कोर्ट श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले से जुड़े केसों में वाद बिंदु तय करने पर भी सुनवाई हो सकती है। यह सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी। आगरा जामा मस्जिद में दबी हैं भगवान की प्रतिमा श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आगरा में जामा मस्जिद में सीढ़ियों के नीचे दबे भगवान श्री कृष्ण के विग्रह के संबंध में ASI से जवाब मांगा था। इसको लेकर ASI के अधिकारी अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं। महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि जामा मस्जिद में सीढ़ियों के नीचे भगवान श्री कृष्ण का विग्रह दवा हुआ है। सन 1670 में औरंगजेब ने मंदिर को तोड़ा था,जिसके बाद वह भगवान श्री कृष्ण के विग्रह को आगरा ले गया। 13 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया इससे पहले हाई कोर्ट में 28 मार्च को सुनवाई हुई थी। लेकिन उस दिन संशोधन प्रार्थना पत्रों पर जवाब दाखिल न करने पर सुनवाई टल गई थी। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 13 अप्रैल को सुनवाई होगी। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि शाही ईदगाह पक्ष इस मामले का निस्तारण नहीं होने देना चाहता जिसकी बजह से वह बार बार सुनवाई को टालने का प्रयास करते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल लखीमपुर आएंगे सीएम योगी:दो विधानसभाओं में जनसभा, विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई:हाईकोर्ट में एएसआई रिपोर्ट पर सभी पक्ष बहस में शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment