Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के ठेके पर जाली नोट चलाने पहुंचे दो युवक:सेल्समैन ने पकड़ा, दो 200 और एक 100 का जाली नोट

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के शाहाबाद कस्बे में मौलागंज बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर शनिवार को दो युवक एक ही सीरीज के जाली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे। सतर्क सेल्समैन की सूझबूझ से नकली नोटों का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला शुक्रवार रात करीब 8 बजे का है। आरोपियों ने दो नोट 200 के और एक नोट 100 रुपये का नोट दिया था। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गंजहा निवासी आमिरऔर महुआ टोला निवासी सुमित शराब खरीदने ठेके पर आए थे। उन्होंने भुगतान के लिए दो सौ रुपये के दो और सौ रुपये का एक नोट दिया, जो सभी एक ही सीरीज के थे। इलाके में नकली नोटों के चलन से पहले से ही सतर्क सेल्समैन ने जब नोटों को ध्यान से देखा, तो वह तुरंत समझ गया कि ये जाली हैं। उसने बिना देर किए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये जाली नोट उन्हें मोहल्ला दिलेर गंज निवासी एक युवक ने दिए थे। इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, उस शख्स की तलाश भी जारी है जिसे इस नकली नोटों के नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में आज पांचों तहसीलों में समाधान दिवस:10 बजे से अधिकारी सुनेंगे फरियाद
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 20 साल के लिए बनेगा डिजिटल नेटवर्क:2500 से 3000 इंटरनेट प्वाइंट लगेंगे, कहीं से भी कर सकेंगे डिजिटल काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment