Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराबी पिता ने ढाई वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म:एटा में बाजार घुमाने के बहाने खेत पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शराबी पिता ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना कस्बा मिरहची में हुई, जिसने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से बेटी को बाजार घुमाने की बात कही और उसे मारहरा रोड स्थित मंदिर के पीछे एक बाग के पास खेत में ले गया। वहीं उसने ढाई वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी अपने जेठ के साथ पति और बेटी को तलाशते हुए खेतों की ओर पहुंची। वहां उसने अपनी बेटी को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, जिससे वह स्तब्ध रह गई। संजो की तहरीर पर थानाध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित बच्ची का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मंगलवार देर शाम फील्ड यूनिट टीम के सदस्यों ने घटना स्थल, मारहरा रोड स्थित मंदिर के पीछे बाग के पास खेत में पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हीट वेव का अलर्ट, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा:सामान्य से अधिक गर्मी; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम
    Next Article
    Iran-US Ceasefire Live Update: होर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार अमेरिका, UN में ईरानी राजदूत ने किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment