Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला:श्रीलंकन नेवी ने 32 घायलों का रेस्क्यू किया, कई लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

    15 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 32 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायलो को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने साफ किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे। दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा। जंग में अमेरिका के दावे... ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की जंग में बुरा फंसे नेतन्याहू? अपनी जिम्मेदारी से कहीं पीछे तो नहीं हट जाएंगे ट्रंप
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मऊ में सिपाही का नशे में हंगामा; रोड पर गाड़ी खड़ी कर पी रहा था शराब, टोकने पर बदसलूकी की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment