Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया:सीरीज 1-1 से बराबर, बटलर की चोट से पलटा मैच

    1 day ago

    5

    0

    लीड्स के हेडिंग्ले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इंग्लैंड 322 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 38वें ओवर में 254/4 के स्कोर पर जीत की ओर बढ़ रहा था। तभी जोस बटलर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और उन्हें 67 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद मैच का रुख पलट गया और इंग्लैंड 305/9 तक ही पहुंच सका। कुसल मेंडिस का शतक, श्रीलंका ने बनाए 321 रन कप्तान कुसल मेंडिस ने 121 रन की पारी खेली। उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। कामिंदु मेंडिस ने 54 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। पवन रत्नायके ने 48 रन बनाए। डकेट-बैंटन ने 143 रन जोड़े, वेल्लालागे ने पलटा मैच इंग्लैंड के बेन डकेट और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। डकेट ने 67 और बैंटन ने 73 रन बनाए। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे ने दोनों को आउट किया। उन्होंने हैरी ब्रुक को भी पवेलियन भेजा और 49 रन देकर 3 विकेट लिए। बटलर के बाहर जाते ही इंग्लैंड की रन रफ्तार थमी बटलर के चोटिल होने के समय इंग्लैंड को 75 गेंद में 68 रन चाहिए थे। उनके बाहर जाने के बाद श्रीलंका ने दबाव बढ़ाया। आखिरी 60 गेंद में इंग्लैंड सिर्फ एक बाउंड्री लगा सका। बटलर बाद में लौटे, लेकिन 69 रन पर आउट हो गए। रविवार को सीरीज का निर्णायक मुकाबला श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 के बाद पहली बार विदेशी मैदान पर वनडे जीता। पहला वनडे इंग्लैंड ने 89 रन से जीता था। अब सीरीज का निर्णायक तीसरा वनडे रविवार को द ओवल में खेला जाएगा। बटलर की चोट के कारण उनके अगले मैच में खेलने पर भी सवाल है। --------------------------------------------------------------- साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया:पहले वनडे में ब्रीट्जके का शतक, यानसन की फिफ्टी, महाराज के 4 विकेट साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हरा दिया। डरबन के किंग्समीड में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 41.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड:सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता; 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर भी मिला
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया:पहले वनडे में ब्रीट्जके का शतक, यानसन की फिफ्टी, महाराज के 4 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment