Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम कथा के अंतिम दिन रामजी महाराज पर पुष्प वर्षा:गोंडा में बोले- सफलता के लिए बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद जरूरी

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा के जयप्रभा ग्राम में 17 नवंबर से चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का बुधवार शाम करीब 6 बजे समापन हो गया। कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से चल रही कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा समाप्त होने के बाद महाराज के प्रस्थान के दौरान हजारों भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। देखिए 3 तस्वीरेंं… अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें कथा के अंतिम दिन राजन जी महाराज ने जीवन प्रबंधन से जुड़े कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि जब कोई काम अपना हो तो उसे दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। जरूरत आपकी है तो उसके लिए प्रयास भी आपको ही करना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान के सामने किसी का छल नहीं चलता। वे हर व्यक्ति के वास्तविक स्वरूप को जानते हैं। संतान को सन्मार्ग पर चलाना पिता का कर्तव्य महाराज ने माता-पिता के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा- श्रेष्ठ पिता वही है, जो अपने जीवनकाल में ही अपनी संतानों को भगवान की सेवा और सन्मार्ग पर चलने की सीख दे। मानवीय संबंधों पर उन्होंने कहा- किसी व्यक्ति को वही अच्छी तरह समझ सकता है, जिसका मन हमेशा उसके साथ जुड़ा रहता है। केवल शारीरिक रूप से पास रहने से किसी को पूरी तरह समझ पाना संभव नहीं है। उपलब्धियों का श्रेय भगवान को दें सच्चे भक्त की परिभाषा बताते हुए राजन जी महाराज ने कहा कि भगवान का वास्तविक भक्त वही है, जो अपनी उपलब्धियों का श्रेय खुद नहीं लेता, बल्कि सब कुछ प्रभु की कृपा मानता है। उन्होंने युवाओं और श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए श्रेष्ठ कर्मों के साथ बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद भी जरूरी है। भगवान का आशीर्वाद हो तो बड़े से बड़े कठिन काम भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। कथा विश्राम के बाद राजन जी महाराज के प्रस्थान के समय भक्तों ने पुष्प वर्षा कर आभार जताया और भावभीनी विदाई दी। पूरा परिसर देर तक जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला:गांव में प्रदर्शन, परिवार ने नौकरी; आवास और 10 लाख की मदद मांगी, विधायक ने दिए एक लाख रुपए
    Next Article
    आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री और ऑटो चालक में मारपीट:सड़क पर चले लात-घूंसे, पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment