Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीरामजन्मोत्सव पर सियाराम किला में बहेगी भक्ति की अविरल धारा:झुनकीघाट में 5 दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन, 27 मार्च को मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव

    2 hours ago

    1

    0

    श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर होने जा रही है। सिद्धपीठ श्री सियाराम किला, झुनकी घाट में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में पूज्य डॉ. स्वामी प्रभंजनानंद शरण महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी, जिससे समस्त वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठेगा।पीठाधीश्वर महंत करुणा निधान शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 25 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या तक चलेगा। आयोजन के अंतर्गत 27 मार्च को दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का भावपूर्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर कथा श्रवण के साथ-साथ जन्मोत्सव का आनंद प्राप्त करेंगे। महंत करुणानिधान शरण जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रीराम जन्मोत्सव पर मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता रहा है, किंतु इस वर्ष से इसे पांच दिवसीय स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे अधिकाधिक भक्त इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों का अनुपम स्रोत है। उनके चरित्र का गुणगान जितनी बार भी किया जाए, वह कम ही प्रतीत होता है। श्रीराम कथा न केवल भक्ति का संचार करती है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है, कैसे व्यवहार करना चाहिए, कैसे परस्पर प्रेम बनाए रखना चाहिए और समाज में समरसता कैसे स्थापित की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को प्रभु के आदर्शों से आलोकित करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के प्रसार का भी माध्यम सिद्ध होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल पीजी कॉलेज में सिक्कों पर विशेष व्याख्यान:छात्रों को इतिहास समझने का नया नजरिया मिला
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट प्रकरण में फिर टली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई:मेरठ में ध्वस्तीकरण से बचने के लिए सेटबैक के तहत दुकानें तोड़ रहे व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment