Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:बागपत के केतीपूरा मोहल्ले में दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, घरेलू सामान जलकर राख

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत के केतीपूरा मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कमरे का अधिकांश हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के दूसरे हिस्से में मौजूद थे। कमरे से धुआं उठता देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के कमरों तक फैलने से रोका। आग से कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर घसीटा:हादसा सीसीटीवी में कैद, युवक गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    Monalisa Wedding: ‘बगावत नहीं, लव जिहाद…’; मोनालिसा की शादी की खबरों पर टूटा सनोज मिश्रा का दिल, वायरल गर्ल को दिया था अपनी फिल्म से ब्रेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment