Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर घसीटा:हादसा सीसीटीवी में कैद, युवक गंभीर रूप से घायल

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक युवक को स्कूटी समेत करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक निवासी हिमांशु सिंघल (पुत्र प्रदीप कुमार सिंघल) रात करीब 11 बजे अपनी स्कूटी से जागृति विहार स्थित अपने मित्र यश दत्त के घर जा रहे थे। शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में पूर्व एमएलसी के घर के पास सामने से आ रही सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई। कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटते हुए लगभग 200 मीटर तक ए-ब्लॉक चौराहे की ओर ले गया। इस दौरान सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं। हादसे में हिमांशु सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर और गहरी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित के भाई अभिषेक सिंघल ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और कार व चालक की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी इलम सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, 10 दिन में 3.5 डिग्री बढ़ा तापमान; कार चालक ने दुकानदार को घसीटा
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:बागपत के केतीपूरा मोहल्ले में दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, घरेलू सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment