Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा नदी में डूबा अधेड़, 24 घंटे से तलाश जारी:बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, नदी पार करते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित समदहा गांव के पास शनिवार शाम एक व्यक्ति शारदा नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। समदहा निवासी 55 वर्षीय मायाराम पुत्र अशर्फी की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खमरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार को प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया। इसके बाद एनडीआरएफ ने लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। परिजनों ने बताया कि मायाराम घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। नदी पार करते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि, अभी तक लापता मायाराम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर पुलिस ने 9 साल से फरार वारंटी को पकड़ा:2017 के दंगा और मारपीट मामले में चल रहा था फरार
    Next Article
    लखीमपुर की शिक्षिका बनीं मिसेज यूपी 2026:स्वागत में शहर में हुआ भव्य स्वागत, 2015 में भी जीत चुकी हैं मिसेज लखीमपुर का खिताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment