Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा सहाय नहर टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न:प्रतापगढ़ में किसानों में आक्रोश, मरम्मत के प्रयास जारी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में कुंडा और बाघराय थाना क्षेत्र की सीमा पर शारदा सहाय नहर का तटबंध टूट गया है। कजियाना, फूलपुर, देवर्पट्टी और शिलावटपुर गांवों के बीच भोर में हुई इस घटना से सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना भोर करीब तीन बजे हुई जब नहर में पूरा पानी छोड़ा गया था, जिससे पानी का दबाव काफी अधिक था। तटबंध टूटने के बाद पानी तेज रफ्तार से खेतों में फैल गया। देखते ही देखते आसपास के खेत पानी से भर गए, जिससे गेहूं सहित कई तैयार फसलें डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर को बांधने और पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज दबाव के कारण ये प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस लापरवाही के कारण किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत और उचित देखरेख की गई होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। किसान अब प्रशासन से तत्काल राहत और फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, वे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से मौसम ठंडा:गर्मी से मिली राहत, अब 1 हफ्ते तक सामान्य रहेगा पारा
    Next Article
    Oscars 2026: निक जोनस बने ‘संस्कारी’, हाथ में कलावा बांधकर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंचे ऑस्कर सेरेमनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment