Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़:मथुरा में 3 शातिर गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद; कई वारदातों का खुलासा

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले एक टप्पेबाज गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जैत पुलिस और रिवार्डिड टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नकदी और सोने के आभूषणों की बड़ी बरामदगी हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अल्हेपुर कट के पास हाईवे किनारे खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। इनकी पहचान संदीप उर्फ संजय उर्फ टिंकू (जोगीपुरा, हापुड़), सोनी उर्फ मोनू और कार्तिक (दोनों लडपुरा, मेरठ) के रूप में हुई है। तलाशी में नकदी और सोने के आभूषण बरामद तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये से अधिक नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए गए। इनमें अंगूठियां, चूड़ियां, झुमके और मंगलसूत्र शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर बातचीत में उलझाते थे। इसी दौरान वे बैग से नकदी और गहने चुरा लेते थे। कुछ मामलों में महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके आभूषण भी हड़प लेते थे। किराये की ईको कार से देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार यह गिरोह दिल्ली से किराये पर ईको कार लेकर आता था और वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन वापस कर देता था। यह तरीका लंबे समय से अपनाया जा रहा था। यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में छटीकरा, राया और छाता क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 9 फरवरी 2026 को दर्ज एक मामले में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है, जिसमें एक परिवार से सोने के आभूषण चोरी हुए थे। मुख्य आरोपी पर गंभीर आपराधिक मुकदमे मुख्य आरोपी संदीप उर्फ टिंकू पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं और तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर तहसील में 15 लेखपालों का तबादला:लापरवाही और शिकायतों पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी:मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों को जोड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment