Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती डीएम अश्वनी कुमार पांडेय का तबादला:अन्नपूर्णा गर्ग होंगी नई जिलाधिकारी, 6 महीने तक श्रावस्ती में दी सेवाएं

    2 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जनपद में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के आदेशानुसार, आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय को अब निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 को श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। वहीं करीब 6 महीने में ही उनका तबादला कर दिया गया। अन्नपूर्णा गर्ग इससे पहले विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर कार्यरत थीं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें श्रावस्ती जैसे सीमावर्ती जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अश्वनी कुमार पांडेय (2016 बैच, यूपी कैडर) ने श्रावस्ती के डीएम एवं कलेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जिले के प्रशासनिक ढांचे में कई सकारात्मक बदलाव किए। इससे पूर्व वे अयोध्या विकास प्राधिकरण में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके नेतृत्व में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ और जिले की रैंकिंग कई मानकों पर बेहतर हुई। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार के लिए उन्होंने नियमित और औचक निरीक्षण किए। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की गई, जिससे प्रशासनिक अनुशासन मजबूत हुआ। नव नियुक्त जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के सामने अब जिले के विकास को नई गति देने की चुनौती होगी। उनसे अपेक्षा है कि वे शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगी और कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास कार्यों को और सुदृढ़ करेंगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, जनपदवासियों की नजरें अब नई जिलाधिकारी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से मकान मालिक ने संबंध बनाने का दबाव बनाया:लखनऊ में छेड़छाड़ से महिला तंग; पति ने भी छोड़ा, 3 बच्चों संग बेसहारा हुई
    Next Article
    103 अभ्यर्थियों ने नहीं जमा की पीएचडी प्रवेश फीस:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 2024-26 सत्र की प्रक्रिया धीमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment