Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में CMO ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को निरीक्षण किया:4 कर्मियों का वेतन रोका, साफ-सफाई और स्टाफ व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर चार कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए, साथ ही कई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई गई। जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिटिहरिया और तिलकपुर इकौना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टिटिहरिया PHC में दो कर्मचारी मिले गायब निरीक्षण के दौरान पीएचसी टिटिहरिया में एलटी लालजीत और एएनएम चंद्रमोती अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। मौके पर डॉ. मुजाहिद रजा खान मरीजों का उपचार करते मिले। इकौना में भी कार्रवाई, 2 और कर्मचारियों पर गिरी गाज इसके बाद तिलकपुर इकौना पीएचसी के निरीक्षण में एलटी हरिराम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तरुण श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। इन दोनों का भी वेतन रोकने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के समय तक यहां 19 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी हाल ही में रंग-रोगन के बावजूद अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्टाफ नर्स की तैनाती न होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी इकौना से स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं एएनएम रीना देवी की अनियमित उपस्थिति को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पानी और सेवाओं पर सख्त निर्देश अस्पताल में लगातार पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि आरोग्य मेले का उद्देश्य आम जनता को बेहतर और समयबद्ध इलाज देना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनघटा सीट पर कौन मजबूत,विधायक गणेश चौहान या डॉ बंधु:सपा से पूर्व विधायक अलगू चौहान या अंकिता बाबी में कौन पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    चुनार सीट पर कौन मजबूत, विधायक अनुराग या कोई और:सपा से जगदम्बा पटेल या राणा प्रताप? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment