Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में हवाई अड्डा प्रशासन ने नागरिकों को चेताया:एयरपोर्ट के पास खुले में कचरा, अवैध बूचड़खाने से विमान संचालन में खतरा

    14 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती हवाई अड्डा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि हवाई अड्डे के आसपास कचरा, पशु अवशेष और अवैध बूचड़खानों जैसी गतिविधियों से बचें। प्रशासन का कहना है कि इससे पक्षियों और जंगली जानवरों का खतरा बढ़ता है, जो विमान संचालन के लिए गंभीर जोखिम बन सकता है। हवाई अड्डा प्रशासन ने विमानन सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि हवाई अड्डे के आसपास खुले में कचरा फेंकना, अवैध बूचड़खाने चलाना, पशु अवशेष फेंकना और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों से फैलने वाली गंदगी विमान संचालन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इन अव्यवस्थाओं के कारण पक्षी और जंगली जानवर आकर्षित होते हैं, जिससे विमान से उनके टकराने (बर्ड या एनिमल स्ट्राइक) का जोखिम बढ़ जाता है। विमानन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं उड़ान संचालन के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एक भी पक्षी या जानवर के विमान से टकराने पर इंजन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ सकती है और विमान को भारी क्षति होने के साथ-साथ मानव जीवन को भी खतरा हो सकता है। हवाई अड्डा प्रशासन ने नागरिकों से विमानन सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। इसके तहत कचरे का निस्तारण केवल अधिकृत माध्यमों से करने, खाद्य अपशिष्ट और पशु अवशेष खुले में न फेंकने, अवैध पशु वध गतिविधियों से दूर रहने और हवाई अड्डे के आसपास किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विमानन सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि नागरिक इन नियमों का पालन करेंगे तो हवाई संचालन सुरक्षित और निर्बाध रूप से जारी रह सकेगा। श्रावस्ती हवाई अड्डा प्रशासन इस संदेश के माध्यम से स्थानीय निवासियों को विमानन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनपार्क में अब अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे:यूपी कैबिनेट ने किराया घटाया, 25 लाख की जगह 1.5-2.5 लाख में टी-20 लीग होगी
    Next Article
    मेरठ में रिटायर्ड अधिकारी का बैग छीना:ई-रिक्शा चालक फरार, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment