Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार:फर्जी फर्मों से करोड़ों के कर चोरी नेटवर्क की आशंका, अन्य की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस ने जीएसटी कर चोरी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को दो दिनों पूर्व गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की फर्जी बिक्री दिखाकर सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचा रहे थे। पहले मामले में, कोतवाली भिनगा पुलिस ने बिकी झा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लैपटॉप, आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि बिकी झा ने 'बुधियार इंटरप्राइजेज' सहित कई फर्जी फर्म बनाई थीं। उसने जीएसटी पोर्टल पर अप्रैल, मई और जून 2025 के जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए, जिनमें करीब 28.45 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दर्शाई गई थी। इस पर लगभग 6.22 करोड़ रुपये का कर देय था, जिसे आरोपी ने जमा नहीं किया। उसने 1.45 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट दिखाकर भी हेराफेरी की। मामले की शुरुआत 1 अगस्त 2025 को हुई थी, जब राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार की शिकायत पर कोतवाली भिनगा में मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी जांच में प्रयुक्त ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई। दूसरे मामले में, थाना गिलौला पुलिस ने पंजाब के लुधियाना निवासी जसदिल सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया गया है। जसदिल सिंह ने 'श्री राम इंटरप्राइजेज' नामक फर्जी फर्म के जीएसटी लॉगिन का दुरुपयोग कर अक्टूबर 2025 में जीएसटी रिटर्न दाखिल किए। उसने करीब 3.31 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दर्शाई, जिस पर लगभग 59.72 लाख रुपये का कर देय था, जिसे आरोपी ने जमा नहीं किया। इस मामले का खुलासा 4 नवंबर 2025 को राज्य कर विभाग की सूचना पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी को लुधियाना से ट्रांजिट रिमांड पर लिया और 20 मार्च 2026 को श्रावस्ती में पेश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,दोनों मामलों में यह एक संगठित कर चोरी का नेटवर्क हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को जीएसटी चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कूड़े के ढेर पर खड़ी कार जली, VIDEO:लखीमपुर से इंगेजमेंट में आया था परिवार, एक घंटे बाद दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता:पति-जेठानी पर अवैध संबंधों का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment