Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में किसानों के लिए 36 गेहूं क्रय केंद्र तैयार:8 मोबाइल केंद्र भी एक्टिव, किसानों से सीधे सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने की अपील

    22 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में रबी विपणन वर्ष के लिए गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके, इसके लिए जिले में कुल 36 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 8 मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र भी शामिल हैं, जो दूरदराज के क्षेत्रों के किसानों की सुविधा के लिए संचालित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर क्रय केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष जिले को 17,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसे सफलतापूर्वक हासिल किया गया था। इस वर्ष भी इसी लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान खरीद के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की गई थी, जिसमें चार समिति क्रय केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल थी। इसी अनुभव के आधार पर, इस बार भी सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य क्रय केंद्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है। प्रशासन ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के बहकावे में न आकर सीधे सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचें। इससे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, किसान हितैषी और व्यवस्थित बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर कार कांड, महिला कांस्टेबल और बेटे की जलाकर हत्या:पति समेत पांच पर आरोप, तीन गिरफ्तार, दो फरार
    Next Article
    बिंदकी विधानसभा सीट पर कौन मजबूत, गठबंधन विधायक जय कुमार:भाजपा के पुष्पराज या करन पटेल, सपा के महेंद्र, रामेश्वर में कौन पसंद, कांग्रेस से राकेश या अन्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment