Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में नव निर्माण के नौ वर्ष प्रदर्शनी संपन्न:अपर जिलाधिकारी ने कहा- योजनाओं से गरीबों का सशक्तिकरण हुआ

    10 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का गुरुवार को समापन हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा और उपजिलाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने गरीब, वंचित और पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। अपर जिलाधिकारी ने आगे कहा कि बैंकिंग और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और आमजन ने सराहा। प्रदर्शनी में ग्राम विकास, पंचायती राज, पूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अपर जिलाधिकारी सहित आमजन ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इन नौ दिनों के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया गया, जिससे उनके सशक्तिकरण में मदद मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी विधायक बोले- मकान का निर्माण रोका, दो गाड़ियां खरीदीं:युवकों ने कहा था- विधायक नहीं लगते, 'आन-बान-शान' के साथ चलना चाहिए
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से बेटी समेत दंपती की मौत:हरदोई के हरपालपुर में उन्नाव-कटरा हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक से जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment