Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, गोवध के 4 आरोपी गिरफ्तार:एक घायल, पूर्व की गोवध घटनाओं में भी थे सभी शामिल, पहले से भी दर्ज है मामले

    2 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवध की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस 4 फरवरी 2026 को दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 20 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि मकुनी तिराहे के पास एक बाग में कुछ लोग गोवंशीय पशु को बांधकर गोवध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सईद, नफीस, इस्लाम और वसीम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बबलू और सूफियान मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तारी के दौरान सईद भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया। उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से गोवध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इनमें लकड़ी का ठीहा, प्लास्टिक की बोरियां, रस्सी, कुल्हाड़ी, चाकू और एक मादा बछिया शामिल हैं। इस संबंध में मल्हीपुर थाने में आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वसीम और इस्लाम का आपराधिक इतिहास रहा है। वसीम पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इस्लाम पर भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपी मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में हुई गोकशी की दो अन्य घटनाओं में भी शामिल थे। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा MLC विशाल सिंह 'चंचल' का 42वां जन्मदिन:गाजीपुर में समर्थकों ने केक काटकर मनाया, दीं शुभकामनाएं
    Next Article
    महोबा में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और ईरान के मासूमों के लिए दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment