Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:पैर में लगी गोली, महिला पर हमला कर लूटे थे जेवर

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस ने महिला से लूट और हुई मारपीट के सनसनीखेज मामले में 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश गांव में 22 मार्च को आरोपियों ने एक महिला पर लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद बदमाश महिला के कान की बाली और नाक की नथ लूटकर फरार हो गए थे। 2 तस्वीरें देखिए - मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी 24 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर परशुरामपुर मोड़ (कटरा वीरपुर मार्ग) के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रिजवान और राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी विशाल सोनी भागने की कोशिश में था, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। लूटे गए जेवर और हथियार बरामद, सिपाही घायल गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रिजवान पर लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपी भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निवेश के नाम पर फेसबुक से 12.15 लाख की ठगी:सहारनपुर में दुकानदार को जाल में फंसाया, साइबर थाने में FIR दर्ज
    Next Article
    Delhi Bus Accident | दिल्ली में भीषण हादसा! 25 यात्रियों से भरी डबल-डेकर बस पलटी, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment