Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पेट्रोल-डीजल अफवाह से हड़कंप:पंपों पर स्टॉक खत्म, भीड़ में अव्यवस्था; प्रशासन अलर्ट

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बुधवार शाम से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ गई और कई लोग डिब्बों और जरीकेन में भी ईंधन भरवाते दिखाई दिए। गुरुवार देर शाम तक बदला चौराहा स्थित लालू पेट्रोल पंप और धूमबोझी स्थित मां दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया। पंप संचालकों ने बताया कि लगातार वितरण के कारण स्टॉक खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कदम उठाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर कहा कि पेट्रोल-डीजल केवल वाहनों में ही दिया जाएगा। जरीकेन, बोतल या अन्य किसी पात्र में ईंधन देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पंपों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। सभी पंपों पर सूचना बैनर लगाने और प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक स्टॉक की जानकारी विभाग को देने का निर्देश दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर आदेश के पालन को सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का पाइप टूटा:देवरामपुर क्रॉसिंग पर हादसा, मरम्मत में लग गए ढाई घंटे
    Next Article
    टूंडला स्टेशन पर एयरफोर्स जवान पटरी पर गिरा:चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा, GRP जवानों ने चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment