Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में SIR चौथा विशेष अभियान दिवस:बीएलओ बोले मतदाता सूची में त्रुटियों का निराकरण और नए नामों का समावेश अभियान का उद्देश्य

    7 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में 22 फरवरी, 2026 दिन रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और उसमें मौजूद त्रुटियों को दूर करना है। जनपद के सभी मतदान स्थलों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी, जहाँ मतदाताओं को फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने में सहायता दी गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों की मदद से अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीएलओ ड्यूटी पर तैनात शिक्षक सुशील कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी कि पिछले महीने तीन विशेष अभियान पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस चौथे अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना और नए पात्र नागरिकों को शामिल करना है। प्रशासन ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने बूथ पर जाकर या मोबाइल एप्लीकेशन/पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी की जाँच करें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रविष्टि में त्रुटि है, तो फॉर्म-6 या फॉर्म-8 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारी और सुपरवाइजर लगातार भ्रमण कर पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में संविदा बैंक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पीएम श्री स्कूल कछार पुरवा में विज्ञान मेला:चित्रकूट में प्रोजेक्ट बेस लर्निंग के तहत छात्रों ने दिखाए 30 मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment