Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में थाना प्रभारी सिरसिया निलंबित:गौकशी आरोपियों से सांठ-गांठ के आरोप में कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना प्रभारी सिरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में थाना प्रभारी सिरसिया के खिलाफ कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और मनमानी की शिकायतें आईं थीं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने गौकशी के मामलों में शामिल अपराधियों से साँठ-गाँठ की थी। यह कृत्य पुलिस आचरण नियमावली के तहत गंभीर कदाचार माना गया है। एसपी राहुल भाटी ने इस कृत्य को कानून-व्यवस्था के लिए हानिकारक और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, निलंबित थाना प्रभारी के खिलाफ नियमों के अनुसार विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, मिलीभगत या कर्तव्यहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में यह स्पष्ट संदेश गया है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और विभागीय मर्यादाओं से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 6 दिन पहले पिकअप चालक की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी सब्जी लदी पिकअप, शव काफी देर तक फंसा रहा
    Next Article
    झांसी में आज 200 बारात, सज गए विवाहघर:सोमवार को भी खुला रहेगा सीपरी बाजार, पुराने शहर के मार्केट में रहेगी धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment