Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाश्वत पंडित को UPSC में 481वीं रैंक मिली:दूसरे प्रयास में मिली सफलता, सुल्तानपुर का नाम रोशन; पहले प्रयास में भी इंटरव्यू तक थे पहुंचे

    8 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर के पूर्वा मकरीया ब्राहिमपुर निवासी शाश्वत पंडित ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। 24 वर्षीय शाश्वत पंडित को इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 481 प्राप्त हुई है। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। शाश्वत पंडित अपने पहले प्रयास में भी इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आ पाया था। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। शाश्वत की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज के देवप्रयाग विद्यालय से हुई। उन्होंने वर्ष 2016 में हाईस्कूल और 2018 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत उन्होंने अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नैनी (प्रयागराज) से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। शाश्वत के पिता विपिन कोऑपरेटिव बैंक में सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एकता राय गृहिणी हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम अनुष्का पंडित है। शाश्वत ने सिविल सेवा की तैयारी प्रयागराज में शुरू की थी। पिछले वर्ष उनकी बहन की दिल्ली में पोस्टिंग होने के बाद वे उनके साथ दिल्ली चले गए। दिल्ली में रहकर उन्होंने कोचिंग के माध्यम से अपनी तैयारी को और सुदृढ़ किया। शाश्वत की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका के पिता, चचेरे भाई गिरफ्तार:प्रेम प्रसंग में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर की थी हत्या
    Next Article
    नेपाल चुनाव के बाद खुली कोयलाबास सीमा:प्रवेश के लिए पहचान पत्रों की हो रही है जांच, हो रही कड़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment