Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद:औरैया में गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा; कई जिलों में वारदात कबूली

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया के कोतवाली क्षेत्र इलाके में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। कोतवाली के उपनिरीक्षक संजीव कुमार टीम के साथ बाबरपुर कस्बे के पास हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस के रुकने के इशारे पर वह भागने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कबूली कई वारदातें पकड़े जाने पर आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद उसने बाइक चोरी की कई घटनाएं कबूल कर लीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कर लीं। तीन मुकदमे पहले से दर्ज कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार उर्फ हर्ष राजपूत, निवासी ग्राम हज़रतपुर-काजीपुर (अजीतमल) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह विभिन्न जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। इन लोगों की चोरी हुई बाइकें बरामद बरामद बाइकों में शोभित राजपूत (ग्राम हजारीपुर) की 4 सितंबर 2023 को चोरी हुई बाइक, कुलदीप सिंह (नवीन नगर, बाबरपुर) की 12 अप्रैल 2024 को चोरी हुई बाइक और रामबहादुर मिश्रा (ग्राम गोपालपुर, छिबरोली, इटावा) की बाइक शामिल है। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:रात में आंधी-बारिश के दौरान हुआ हादसा, चार घंटे तक दबा रहा, आंख खुलने पर सुबह पता चला
    Next Article
    गोरखपुर में ठंडी हवा से सुहाना हुआ मौसम:5°C तक लुड़का तापमान, सोमवार को आंधी के साथ बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment