Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 2 दिन बाद कारोबारी दूल्हे ने जान दी:गोरखपुर में मौत से पहले मां से बोला- मैंने जहर खा लिया, बचा लो; दुल्हन बेसुध

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहर खाकर जान दे दी। रात में छत पर टहलते वक्त मां पहुंची तो बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। हालत बिगड़ती देख घबराए घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान रुद्रनाथ के रूप में हुई है। उसकी शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज की एक लड़की से हुई थी। एक दिन पहले ही वह दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का 27 अप्रैल (सोमवार) का है। जानिए पूरा मामला… पादरी बाजार में रहने वाले प्रेम जायसवाल के तीन बेटे और एक बेटी थे। रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू (29) दूसरे नंबर के थे। रुद्रनाथ की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी गोरखपुर के ही एक मैरिज हॉल में हुई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर आई। घरवालों के मुताबिक, शादी तय होने के बाद से रुद्रनाथ काफी खुश था। पूरी खरीदारी अपनी पसंद से की थी। शेरवानी से लेकर पगड़ी, दुपट्‌टा तक उसने मैचिंग का खरीदा था। जयमाल और शादी के दौरान भी वह काफी खुश था। मां के अनुसार, दुल्हन के घर आने के बाद भी सारी रस्में उसने खुशी-खुशी पूरी की थीं। परिवार में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल था। शादी के तीसरे दिन 27 अप्रैल को रुद्रनाथ अपने पापा का हाथ बंटाने पादरी बाजार स्थित अपने होटल पर गया था। शाम को वह घर आया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। फिर देर रात छत पर टहलने चला गया। इसी दौरान उसकी मां आ गईं। उन्होंने पूछा कि इतनी रात में क्यों टहल रहे हो? इस पर रुद्र ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। बेचैनी हो रही है। मां ने चिल्लाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। रुद्र की हालत खराब होने लगी। वह गिड़गिड़ाने लगा कि मुझे बचा लो। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। नई-नवेली दुल्हन और मां बेसुध हो गईं। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं दूल्हे की मौत के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रुद्र ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। उधर, रुद्र की मौत के बाद पादरी बाजार क्षेत्र में मंगलवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। सुसाइड की वजह का पता लगाया जा रहा सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया- शव का पोस्टमॉर्टम करा कर घरवालों के हवाले कर दिया गया है। घरवाले आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 6 की मौत, 3 महिलाओं के टुकड़े हुए:एक का सिर कटकर दूर गिरा; बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार
    Next Article
    'LU में फीस इजाफे की बात सही नहीं':बच्चों के प्रदर्शन पर कुलपति बोले- जल्द लागू होगा 'इवैल्यूएशन सिस्टम'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment