Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 9 दिन बाद दुल्हन गहने-कैश लेकर फरार:लखनऊ में प्रेमी संग पहुंची थाने, पति संग जाने से इनकार किया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में शादी के महज नौ दिन बाद एक नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि युवती कुछ घंटों पहले ही पहली बार ससुराल पहुंची थी। देर शाम पति के घर लौटने पर वह जेवर और कपड़े लेकर गायब मिली। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को मोहनलालगंज के पुरसेनी निवासी युवती की शादी राजाखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद युवती मायके लौट गई थी। 20 मार्च को पति पहली बार उसे विदा कराकर घर लाया। दोपहर में पत्नी को घर छोड़कर वह मामा के यहां चला गया। शाम को लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। ग्रामीणों ने प्रेमी संग जाते देखा पति ने आसपास तलाश की तो ग्रामीणों ने बताया कि युवती को एक युवक के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया है। घर की तलाशी लेने पर जेवर और कपड़े भी गायब मिले। इसके बाद पति सीधे मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा पहुंच गई है और वापस लौट रही है। कुछ देर बाद युवती अपने प्रेमी के साथ हरिकंशगढ़ी चौकी पहुंच गई। पति के साथ जाने से साफ इनकार किया चौकी पर युवती ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की बात कही। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई। सूचना मिलते ही पति और ग्रामीण भी चौकी पहुंच गए, जहां देर शाम तक दोनों पक्ष मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के अनुसार युवती और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से पुलिस के पास आए हैं। हालांकि प्रेमी पहले से शादीशुदा है और दूसरे समुदाय का है। ऐसे में दोनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी:आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा, दोपहर में चलेंगी गर्म हवाएं
    Next Article
    शिवम गर्ग सरकार के सबसे युवा मीडिया एडवाइजर में शामिल:29 की उम्र में हासिल की तमाम उपलब्धियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment