Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी UP से पकड़ा:फेसबुक के जरिए फतेहाबाद की महिला से की दोस्ती; एक लाख भी ठगे

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने, धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का निवासी है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 69, 316(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फेसबुक के जरिए उसकी जान-पहचान आरोपी के साथ हुई थी। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत का किया और ऑनलाइन करीब एक लाख तीन हजार रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी फिरोजाबाद जिले के गांव वजीरपुर जेहलपुर निवासी अंकुश बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करने में बरतें सावधानी-एसएचओ एसएचओ सुरेंद्रा ने अपील की कि महिलाएं सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। यदि कोई व्यक्ति शादी का झांसा देकर या किसी अन्य तरीके से शोषण या ब्लैकमेल करता है, तो बिना डरे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप को सदन में लगाई फटकार:स्पीकर सतीश महाना के मना करने के बाद भी लगातार बोले जा रहे थे मंत्री
    Next Article
    कुशीनगर में गुटखा विवाद में युवक की मौत:दुकानदार ने मारपीट में डंडे से पीटा था, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment