Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कस्टम जीएसटी इंस्पेक्टर के ससुराल से 90 लाख की चोरी:फतेहपुर के ज्वेलर्स को बेचा, 2 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में ममेरे भाई ने कस्टम जीएसटी इंस्पेक्टर के घर से 95 लाख की पुस्तैनी ज्वेलरी पार कर दी। ज़ब उन्हें चोरी की भनक लगी तो उन्होंने ममेरे भाई से घटना की पूछताछ की। जिसपर उसने घटना स्वीकार करते हुए ज्वेलरी एक सुनार की दुकान में बेचने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और पूछताछ के लिये सुनार को उठाया और उसके पास चोरी की कुछ ज्वेलरी भी बरामद कर ली।पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी दोनों युवकों को जेल भेज दिया। बचपन से रह रहा था आरोपी युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर चार निवासी अनीता सरोज ने ज्योतिषाचार्य है। परिवार में पति मनोज कुमार कस्टम में जीएसटी इंस्पेक्टर है।वर्तमान समय में वह बैंगलोर में तैनात है व एक बेटा है। अनीता ने बताया की वह पति के साथ अधिकतर बेंगलुरु में रहती है। कल्याणपुर में उनकी बूढी मां सूरजकली ममेरे भाई छोटू उर्फ़ आकाश पुत्र बकोले निवासी फतेहपुर खागा के साथ रहती थीं। अनीता ने बताया की छोटू बचपन से ही मां की देख भाल करता था। तो उसपर विश्वास था। बीते आठ माह से आकाश घर की पुस्तैनी ज्वेलरी को अलमारी और लॉकर से निकालकर वह खागा के एक श्याम ज्वेलर्स के दुकान संचालक प्रिंस को बेच रहा था। बीते चार दिन पूर्व वह बैंगलोर से ज़ब पति के साथ घर आई तो उन्होंने अलमारी और लॉकर खोलकर देखा तो उसमे रखी सारी ज्वेलरी गायब थीं। जूलरी गायब देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद ज़ब उन्होंने आकाश से पूछताछ की तो वह पहले मना करता रहा। पुलिस का डर दिखाया तो उसने सच कबूल दिया। उसने बताया की सारा सामान चोरी कर वह फतेहपुर जनपद के खागा में श्याम ज्वेलर्स के संचालक प्रिंस को बेच दिया है। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर श्याम ज्वेलर्स लेकर पहुंची तो आरोप है कि दुकान संचालक ने पहले से ही कई अधिवक्ताओं को बुला लिया और अनीता को रोक लिया। उनके साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स संचालक प्रिंस को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ ज्वेलरी भी बरामद कर ली। अनीता के अनुसार युवक ने अलमारी और लॉकर में रखी करीब 95 लाख रुपये कि ज्वेलरी चोरी करके बेच दी है। डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम आबदी ने बताया कि घटना में दोनों को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करलिया गया है शातिर ने करीब 95 लाख कि ज्वेलरी पार कि है। दोनों ही युवकों को आज जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर से मिलने पहुंचे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:रोजगार बचाने की गुहार लगाई, बोले- दुकानें टूटीं तो परिवार भूखा रह जाएगा
    Next Article
    मिर्जापुर में 204 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:ब्रेजा कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने वाहन सीज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment